गोतस्कर को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल अवस्था में गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

चोला थाना पुलिस की टीम ने रात में वाहन चेकिंग करते समय एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। पप्पू उर्फ फारुख ने पुलिस पर गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में उसे पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल में भर्ती किया गया। गिरफ्त में असलहा, कारतूस और बाइक बरामद हुई हैं।

गोतस्कर को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल अवस्था में गिरफ्तार

थाना पुलिस से मुठभेड़ में गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। घायल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद की है। सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि रविवार रात चोला थाने की पुलिस टीम सिकन्द्राबाद-खुर्जा रोड पर पचौता गेट के सामने वाहन की चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक पर सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रुकने का इशारा किया गया, मगर वह नहीं रुका व बदमाश पुलिस टीम को देखकर बाइक को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबन्दी की गई।

अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान पप्पू उर्फ फारुख पुत्र आशिक निवासी गांव सुतारी थाना चोला के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि बदमाश शातिर किस्म के गौ तस्कर हैं। जिनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 अगस्त को थाना चोला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सब्दलपुर व सुतारी के मध्य स्थित जंगल में गौकशी की घटना को अंज़ाम दिया गया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोतस्कर को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल अवस्था में गिरफ्तार