Hindi NewsIndia Newscovid third wave could come government says vaccination is mandatory and mass gathering should avoid - India Hindi News
टीका लगवाएं, भीड़ से बचें और घर पर मनाएं त्योहार... कोरोना की तीसरी लहर का डर बता सरकार ने की यह अपील

टीका लगवाएं, भीड़ से बचें और घर पर मनाएं त्योहार... कोरोना की तीसरी लहर का डर बता सरकार ने की यह अपील

संक्षेप:

केंद्र सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए लोगों से वैक्सीन लगवाने और घर पर ही त्योहारों को मनाने की अपील की है। इसके अलावा सरकार का कहना है कि टीका लगवाने के बाद भी लोगों को भीड़भाड़...

Sep 02, 2021 05:53 pm ISTSurya Prakash हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

केंद्र सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए लोगों से वैक्सीन लगवाने और घर पर ही त्योहारों को मनाने की अपील की है। इसके अलावा सरकार का कहना है कि टीका लगवाने के बाद भी लोगों को भीड़भाड़ से बचना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें बड़े पैमाने पर लोगों को जुटाने से बचना चाहिए। यदि ऐसा करना बेहद जरूरी होता है तो यह ध्यान रखें कि शामिल होने वाले सभी लोगों का टीकाकरण हो चुका हो। इसके साथ ही हेल्थ मिनिस्ट्री ने टीकाकरण कराने और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की बात कही है। 

केंद्र ने कहा कि यह सही है कि वीकली पॉजिटिविटी रेट में कमी देखने को मिल रही है, लेकिन अब भी कोरोना की दूसरी लहर हमारे बीच से गई नहीं है। सरकार ने कहा कि अब भी देश के 39 जिले चिंता का विषय बने हुए हैं, जहां 31 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी से ज्यादा रही है। इसके अलावा 38 जिलों में यह आंकड़ा 5 से 10 फीसदी का है। सरकार के मुताबिक अब तक देश के 16 फीसदी वयस्कों को को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इसके अलावा 54 फीसदी वयस्कों को कम से कम एक टीका लग चुका है।

हिमाचल समेत तीन राज्यों में सभी वयस्कों को लगा पहला टीका

यही नहीं हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और दादर एवं नागर हवेली में सभी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लग चुका है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि तीसरी लहर के आने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसके अलावा आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन भी रहेगा। ऐसे में भारी भीड़ के बीच जाने से बचना चाहिए। यदि जाना भी है तो कंप्लीट वैक्सीनेशन होना जरूरी है। 

अब तक देश भर में मिले हैं 300 से ज्यादा डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस

सरकार ने सलाह दी कि सभी लोगों को त्योहारों को घरों पर ही मनाना चाहिए। इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन पहले की तरह ही जारी रहना चाहिए। यही नहीं उन लोगों को भी वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिन्होंने अब तक नहीं लगवाई है। इस बीच हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि देषश, में अब तक कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट के 300 से ज्यादा केस देश भर में मिल चुके हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।