ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकोविड-19: मुंबई से 1,600 प्रवासी श्रमिक तमिलनाडु रवाना हुए

कोविड-19: मुंबई से 1,600 प्रवासी श्रमिक तमिलनाडु रवाना हुए

लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे तमिलनाडु के तकरीबन 1,600 प्रवासी मजदूर श्रमिक विशेष ट्रेन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अपने राज्य रवाना हुए। बुधवार को जारी एक बयान से यह जानकारी...

कोविड-19: मुंबई से 1,600 प्रवासी श्रमिक तमिलनाडु रवाना हुए
एजेंसी,नई दिल्लीWed, 27 May 2020 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे तमिलनाडु के तकरीबन 1,600 प्रवासी मजदूर श्रमिक विशेष ट्रेन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अपने राज्य रवाना हुए। बुधवार को जारी एक बयान से यह जानकारी मिली।

 श्रमिकों ने मंगलवार शाम को तिरुनेवेली के लिए अपनी यात्रा शु्रु की। शिवसेना के मुंबई दक्षिण केंद्रीय सांसद राहुल शेवाले ने आरोप लगाया है कि रेलवे ने श्रमिकों को बहुत ही कम समय में स्टेशन पहुंचने की सूचना दी जिसके कारण उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शेवाले ने एक बयान में कहा, ''श्रमिक मंगलवार सुबह 11:30 बजे सीएसएमटी की विशेष ट्रेन से तिरुनेलवेली रवाना होने वाले थे। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन रवाना होने के केवल एक घंटे पहले सूचना दी थी।

शेवाले की पार्टी शिवसेना और रेल मंत्री पीयूष गोयल के बीच प्रवासियों के लिए श्रमिक विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर बयानबाजी कई दिनों से जारी है। शेवाले ने दावा किया कि उन्होंने रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब से ट्रेन के समय को बदल कर शाम पांच बजे करने का अनुरोध किया। बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र राज्य तमिल संघ के अध्यक्ष एस अन्नामलाई ने शेवाले और परब को धन्यवाद दिया।    
    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें