गवाही में न आने पर विवेचक को वेतन रोका
हिन्दुस्तान, आगरा
दुराचार व पॉक्सो एक्ट के मामले में अदालत ने साक्ष्य में न आने पर सख्त कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सोनिका चौधरी ने विवेचक के वेतन को रोकने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। गवाह प्रमोद को 6 अक्टूबर को अनिवार्य रूप से पेश होने के आदेश दिए गए हैं, ताकि मुकदमे में हो रही देरी को रोका जा सके।

दुराचार व पॉक्सो एक्ट के मामले में गवाही में न आने पर अदालत ने सख्त रवैया अपनाया है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सोनिका चौधरी ने विवेचक का साक्ष्य अंकित होने तक वेतन रोकने के संबंध में पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। अदालत में थाना मलपुरा से संवधित सत्र परीक्षण राज्य बनाम अजय विचाराधीन है। गवाह विवेचक प्रमोद का साक्ष्य होना शेष है। गवाह के खिलाफ सम्मन जारी होने के बाद भी वे साक्ष्य के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस कारण मुकदमे में अनावश्यक देरी हो रही है। अदालत ने गवाह को छह अक्तूबर को साक्ष्य के लिए अनिवार्य रुप से पेश करने के आदेश दिए हैं।

