दहेज हत्या के केस में कांग्रेस नेता व उनकी पत्नी तलब

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ में दहेज हत्या के केस में न्यायालय ने कांग्रेस नेता बसंत कुमार और उनकी पत्नी को तलब किया है। महिला की शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। पति राहुल पर पत्नी की हत्या का भी आरोप है। न्यायालय ने ससुराल वालों को भी तलब किया है।

दहेज हत्या के केस में कांग्रेस नेता व उनकी पत्नी तलब

अलीगढ़। राजस्थान के खैरथल जिले में अलीगढ़ की महिला की दहेज हत्या के मामले में न्यायालय ने कांग्रेस नेता बसंत कुमार व उनकी पत्नी को तलब किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

मामू भांजा निवासी बसंत शर्मा का बेटा राहुल राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में निजी कंपनी में इंजीनियर था। राहुल की शादी 11 नवंबर 2016 को अवंतिका कालोनी निवासी केंद्रीय सेवा से रिटायर्ड कमलेश शर्मा की बेटी रुचि से हुई थी। आरोप था कि शादी के बाद बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। कुछ दिन बाद राहुल रुचि के साथ खैरथल जिले के टपुकड़ा क्रिश सिटी में रहने लगा।

हत्या का आरोप

29 सितंबर 2021 को पति राहुल ने रुचि से मारपीट की। कुछ ही देर में बेटी की मौत हो गई। आरोप है कि बेटी को मारकर फंदे से लटकाया गया। इस पर पुलिस ने पति राहुल, सास-ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने राहुल को जेल भेज दिया। सास-ससुर व ननद के नाम मुकदमे से निकाल दिए गए।

जमानत और आगे की कार्यवाही

उधर, जमानत पर बाहर आने के बाद तीन मई 2024 राहुल की मौत हो गई। इससे पहले ही पीड़ित पक्ष ने 22 अप्रैल 2024 को सास-ससुर व ननद को तलब कराने के लिए खैरथल जिले की तिजारा अदालत में अर्जी डाली। इसे अदालत ने स्वीकार करते हुए ससुर बसंत कुमार, सास पुष्पा देवी को तलब किया है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

अलीगढ़ में दहेज हत्या के मामले में किसे तलब किया गया है?
कांग्रेस नेता बसंत कुमार और उनकी पत्नी को तलब किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsदहेज हत्या के केस में कांग्रेस नेता व उनकी पत्नी तलब