जानलेवा मारपीट के दोषी को दो वर्ष का कारावास, 15 हजार का जुर्माना

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने विजय कुमार को जानलेवा मारपीट का दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा और 15 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न अदा करने पर दो महीने की अतिरिक्त सजा होगी। यह मामला भीमताल में हुई एक घटना पर आधारित है जहां आरोपी ने पीड़ित पर जानलेवा हमला किया था।

जानलेवा मारपीट के दोषी को दो वर्ष का कारावास, 15 हजार का जुर्माना

नैनीताल, संवाददाता। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन की अदालत ने जानलेवा मारपीट के मामले में आरोपी विजय कुमार, खैरोला पांडे सलड़ी, भीमताल को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के सजा और 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को दो महीने का अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। कोर्ट ने जुर्माने की राशि में से 13 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को देने के निर्देश दिए हैं।अभियोजन पक्ष के अनुसार, भीमताल निवासी नवीन चंद्र दुम्का ने 24 अप्रैल 2025 को भीमताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उनका बेटा दीपक खैरोला गांव में हेम चंद्र की दुकान पर बैठा था।

इसी बीच आरोपी विजय कुमार ने वहां बेटे से मारपीट कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने हस्तक्षेप कर उसकी जान बचाई। पुलिस विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों के बयान दर्ज कराए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी विजय कुमार को दोषी ठहराते हुए दो वर्ष के कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।