जानलेवा हमले में दो दोषियों को तीन-तीन साल की सजा
हिन्दुस्तान, सासाराम
सासाराम, निज संवाददाता।वार पर अदालत ने पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं देने पर दोनों को दो-दो माह अतिरिक्त का

सासाराम, निज संवाददाता। जानलेवा हमले के नौ साल पुराने मामले में जिला जज-तीन जीवन लाल की अदालत ने बुधवार को दो अभियुक्तों को तीन-तीन साल कारावास की सजा सुनाई। डालमियानगर थाना क्षेत्र के रजबरवा निवासी पूर्णवासी रजवार और डीजे उर्फ भुलनेश रजवार पर अदालत ने पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं देने पर दोनों को दो-दो माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोनों पर डेहरी स्टेशन के टिकट घर के पास लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति को जख्मी करने का आरोप था।


