हत्या के तीन दोषियों को सश्रम कारावास

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ की अदालत ने हत्या के एक मामले में सुनवाई के बाद तीन दोषियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा दी है। कोर्ट ने उन्हें 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया। एक आरोपी को सबूतों के अभाव में दोषमुक्त किया गया। मृतक की पत्नी को जुर्माने की राशि दी जाएगी।

हत्या के तीन दोषियों को सश्रम कारावास

आजमगढ़, संवाददाता। हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने तीन दोषियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जबकि एक आरोपी को पर्याप्त सबूत के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने जुर्माना की अस्सी प्रतिशत धनराशि मृतक की पत्नी को देने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मुकदमे की विवेचना ठीक से न करने पर अदालत ने विवेचक मनीष पाल के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश पांडेय ने शुक्रवार को सुनाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी मुकदमा विनोद चौहान निवासी आलमपुर थाना अहरौला की गांव के रामसेवक चौहान से रंजिश चल रही थी। इस रंजिश को लेकर वादी विनोद चौहान की पत्नी इसरावती ने 22 सितंबर 2024 को एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिससे नाराज होकर 29 सितंबर 2024 की रात शुभम चौहान चौहान, रामसेवक चौहान, सुरेंद्र आदि ने वादी विनोद चौहान के पिता श्रीराम की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में वादी विनोद चौहान ने शुभम चौहान समेत दस लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय भेजी थी। अभियोजन पक्ष की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दीपक कुमार मिश्रा एवं जितेंद्र यादव एडवोकेट ने कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने शुभम चौहान, रामसेवक एवं सुरेंद्र को दोषी मानते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आरोपियों पर पचास-पचास हजार रुपये अर्थ दंड भी लगाया। जबकि एक आरोपी सतिराम को पर्याप्त सबूत के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsहत्या के तीन दोषियों को सश्रम कारावास