चोरी के मामले में दोषी को सजा सुनाई
हिन्दुस्तान, शामली
2004 में थाना भवन पर अफजल निवासी गांव उनाली के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज हुआ था। सोमवार को न्यायालय ने दोषी को जेल में बिताई अवधि की सजा और 1000 रुपये का अर्थदंड दिया।

चोरी के मामले में न्यायालय ने दोषी को सजा सुनाई 2004 में थाना थाना भवन पर अफजल निवासी गांव उनाली थाना कोतवाली देहात सहारनपुर के विरुद्ध चोरी और चोरी का माल बरामद होने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। सोमवार को न्यायालय ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और 1000 रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई।


