एक ही परिवार के छह समेत सात लोगों को आजीवन कारावास

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में अदालत ने सात लोगों को सश्रम आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा पाने वालों में चार भाई और दो भतीजे शामिल हैं। न्यायाधीश ने सभी अभियुक्तों को हत्या तथा आर्म्स एक्ट के तहत सजा सुनाई।

एक ही परिवार के छह समेत सात लोगों को आजीवन कारावास

भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में अदालत ने सात लोगों को सश्रम आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा पाने वाले एक ही परिवार के चार भाई एवं एक भाई के दो पुत्र भी शामिल हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय उमेश कुमार ने सोमवार को काशीचक थाना अंतर्गत दौलाचक निवासी अवधेश सिंह, उमेश सिंह, अरूण कुमार, श्रवण कुमार, कुन्दन कुमार, अजय सिंह और तुलन कुमार को यह सजा सुनाई।

मामला और घटना

मामला काशीचक थाना कांड संख्या-103/22 से जुड़ा है। घटना 28 अप्रैल 22 की संध्या की बताई जाती है। अपर लोक अभियोजक अजीत कुमार ने अदालत में अभियोजन का पक्ष रखा। जानकारी के अनुसार घटना के समय दौलाचक गांव निवासी तिरपुरारी सिहं गांव के समीप के चिमनी भट्टा के पास से गुजर रहे थे। तभी सातों आरोपी वहां पहुंचे और तिरपुरारी सिंह पर ताबड़तोड़ गोली चलाई। जिससे तिरपुरारी सिंह की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अभियुक्त मोटरसाईकिल से फरार हो गए।

सजा का निर्णय

घटना के बाबत मृतक की बहन खखरी निवासी रानी देवी के द्वारा काशीचक में मामला दर्ज कराया गया। घटना के चश्मदीद गवाहों द्वारा अदालत में दिए गए बयान एवं पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार पर न्यायाधीश ने सभी अभियुक्त को हत्या के जुर्म में सश्रम आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 10 हजार रुपये की अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत प्रत्येक को तीन वर्ष का कारावास तथा 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। (नवादा से डॉ.संजय कुमार मिश्रा)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने लोगों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई?
सात लोगों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक ही परिवार के छह समेत सात लोगों को आजीवन कारावास