संवेदनशील अंगों पर हमला करने से जान लेने की नीयत साबित : कोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पार्किंग शुल्क मांगने पर चाकू से वार करने वाले आरोपी को सात साल की कैद

संवेदनशील अंगों पर हमला करने से जान लेने की नीयत साबित : कोर्ट

नई दिल्ली। वर्ष 2022 में द्वारका के सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन स्थित एमसीडी पार्किंग में शुल्क मांगने पर सहायक पर धारदार चाकू से हमला करने के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है।

अदालत का कड़ा फैसला

द्वारका स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज गुप्ता की अदालत ने टिप्पणी की कि पीड़ित के शरीर के संवेदनशील और नाजुक अंगों पर धारदार हथियार से हमला करना आरोपी की जान लेने की नीयत को स्पष्ट रूप से साबित करता है। अदालत ने आरोपी अमोद प्रतिहस्त को आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

आरोपी की क्रूरता

सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से दलीलें पेश करते हुए अतिरिक्त लोक अभियोजक वीके स्वामी ने तर्क दिया कि आरोपी अमोद ने महज पार्किंग शुल्क और पर्ची मांगने जैसी छोटी-सी बात पर आपा खोकर अत्यंत क्रूरता से जानलेवा हमला किया। आरोपी ने पीड़ित के सिर, चेहरे और हाथ जैसे नाजुक और संवेदनशील हिस्सों को निशाना बनाकर कई वार किए। उन्होंने कहा कि हमला किसी आकस्मिक हादसे का परिणाम नहीं था, बल्कि आरोपी ने अपने बैग से जानबूझकर चाकू निकाला, जिससे उसकी मंशा स्पष्ट रूप से पीड़ित की जान लेने की ही थी।

घटना का विवरण

मामला 18 फरवरी 2022 की रात का है। वेलकम होटल के पीछे स्थित एमसीडी पार्किंग में कार्यरत मदन सिंह यादव अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। रात लगभग दस बजे आरोपी अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकलने की कोशिश करने लगा। मदन ने जब उससे पार्किंग की पर्ची और शुल्क मांगा, तो आरोपी भड़क गया। विवाद बढ़ने पर अमोद ने अपने बैग से चाकू निकाला और मदन पर कई वार किए। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहा आरोपी बाउंड्री वॉल की कंटीली तारों में उलझकर गिर गया। आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों व पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चाकू समेत रंगे हाथों दबोच लिया गया। फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी बरामद चाकू पर पीड़ित का खून पाया गया। बचाव पक्ष की ओर से यह दलील दी गई थी कि पीड़ित शराब के नशे में था और कंटीली तारों पर खुद ही गिर जाने से उसे चोटें आई थीं। हालांकि, अदालत ने इस तर्क को सिरे से खारिज कर दिया।

सामान्य प्रश्न

✦इस मामले में आरोपी को कितनी सजा मिली?−
अदालत ने आरोपी अमोद को आईपीसी की धारा 307 के तहत सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
Nikhil Pathak

लेखक के बारे में

Nikhil Pathak

शॉर्ट बायो: निखिल पाठक एक प्रतिबद्ध और तथ्यपरक पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट मीडिया में 6.5 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में कार्यालय संवाददाता के रूप में कोर्ट, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और स्पोर्ट्स बीट कवर कर रहे हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस न्याय, जवाबदेही और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर रहता है।

परिचय
निखिल पाठक नई दिल्ली में आधारित एक सक्रिय पत्रकार हैं, जो न्यायपालिका, पर्यावरणीय नियमन और खेल जगत से जुड़े विषयों पर गहन और संतुलित रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने 1984 सिख विरोधी दंगा मामलों के कोर्ट ट्रायल व सजा पर फैसले, जमीन के बदले नौकरी घोटाला, आईआरसीटीसी घोटाला और अदालतों के आंकड़ों पर आधारित कई प्रमुख खबरों की कवरेज की है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में प्रदूषण, भूजल दोहन, जलाशयों के संरक्षण और पर्यावरणीय जवाबदेही से जुड़े मामलों पर भी उनकी विस्तृत रिपोर्टिंग रही है।

करियर का सफर
निखिल पाठक ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में अमर उजाला के साथ की। अमर उजाला की चंडीगढ़ यूनिट में वह डेस्क पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने खबरों के संपादन, पेज मेकिंग और डेस्क से जुड़े अन्य कार्यों की गहन समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने दैनिक जागरण में बतौर संवाददाता कार्यभार संभाला। दैनिक जागरण के पूर्वी दिल्ली कार्यालय में रहते हुए उन्होंने डीडीए, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, आरडब्ल्यूए और धर्म-कर्म जैसी बीटों पर काम किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी मुद्दों, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े कई रोचक और प्रभावी समाचार लिखे।फरवरी 2025 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ जॉइन किया। एचटी मीडिया के साथ उनका एक वर्ष का अनुभव है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
निखिल ने एमए (जर्नलिज्म) तथा बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) की पढ़ाई की है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और फील्ड अनुभव का संयोजन उन्हें कानूनी, पर्यावरणीय और खेल विषयों को तथ्यात्मक व सरल भाषा में प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।

रिपोर्टिंग विजन
निखिल का मानना है कि कोर्ट और एनजीटी से जुड़े फैसले केवल कानूनी दस्तावेज नहीं होते, बल्कि वे सीधे समाज, शासन और आम नागरिकों के जीवन को प्रभावित करते हैं। उनका उद्देश्य जटिल कानूनी और पर्यावरणीय मुद्दों को पाठकों के लिए सरल, सटीक और विश्वसनीय रूप में प्रस्तुत करना है।

विशेषज्ञता
कोर्ट रिपोर्टिंग (ट्रायल, सजा, महत्वपूर्ण आदेश)
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी)— प्रदूषण, भूजल दोहन, जलाशय संरक्षण
आंकड़ों पर आधारित न्यायिक रिपोर्टिंग
स्पोर्ट्स कवरेज

व्यक्तिगत रुचियां
संगीत, लेखन और बैडमिंटन

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंवेदनशील अंगों पर हमला करने से जान लेने की नीयत साबित : कोर्ट