दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन को सजा

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली की अपर जिला जज विनोद कुमार ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति अजय कुमार, ससुर उमेश प्रकाश और सास आशा को तीन-तीन वर्ष की सजा और आर्थिक दंड लगाया। शिकायतकर्ता दिव्या सक्शेना ने 2008 में शादी के बाद दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया था।

दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन को सजा

रायबरेली संवाददाता। अपर जिला जज विनोद कुमार ने दहेज लोभी पति, सास व ससुर को तीन-तीन वर्ष के कारावास व अर्थंदंड से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार ने बताया कि परिवादिनी दिव्या सक्शेना निवासिनी प्रगतिपुरम थाना मिल एरिया ने परिवाद दायर किया था कि उसकी शादी 25 नवंबर 2008 को अजय कुमार सक्सेना निवासी नया गांव शक्ति नगर मुरादाबाद से हुई थी। परिवादिनी फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट एंड टेक्नालॉजी में लेक्चरर पद पर तैनात थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके पति ससुर उमेश प्रकाश सक्सेना, सास आशा सक्सेना दहेज के लिए मारा पीटा। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद दहेज उत्पीड़न के मामले में अजय कुमार, उमेश कुमार व आशा का धारा 498 आईपीसी के तहत तीन-तीन वर्ष के कारावास व पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड से, धारा चार के तहत दो-दो वर्ष के कारावास व दो-दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन को सजा