बाराबंकी के ध्यानार्थ : किशोरी से रेप के आरोपी को 20 साल की सजा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- गोमतीनगर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला - कोर्ट ने लगाया 30 हजार रुपये

बाराबंकी के ध्यानार्थ : किशोरी से रेप के आरोपी को 20 साल की सजा

लखनऊ, विधि संवाददाता।गोमतीनगर इलाके में किशोरी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोपी अमरजीत को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथी ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह कार्रवाई पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश कुमार प्रशांत ने की है।अभियोजन की ओर से अदालत को बताया गया कि आरोपी अमजीत बाराबंकी के जरौली का रहने वाला है। पीड़िता के पिता ने 19 अगस्त 2022 को गोमती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वादी ने बताया था कि अपने परिवार के साथ गोमती नगर स्थित झलियानपुरवा में छोटू के मकान मे किराए पर रहता है।

घर के पास रहने वाले आरोपी अमरजीत ने करीब 6 माह पहले उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया था तथा धमकी दी थी। कहा था कि किसी को कुछ बताओगी तो तुम्हारे पिता और तुम्हारे भाई की हत्या कर दूंगा। अदालत में आरोप लगाकर कहा गया है कि अमरजीत के द्वारा उसकी नाबालिक बेटी के साथ दुराचार करने से वह 5 महीने के गर्भ में है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।