मारपीट के अपराध में सुनाई सजा

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर में बखिरा थाने के एक मारपीट मामले में, सीजे (जेडी), एसीजेएम की कोर्ट ने अभियुक्त नगेन्द्र को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई और 4000 रुपये का अर्थदण्ड लगाया। वादी दयाल नायक ने 2005 में अभियुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यदि अर्थदण्ड का भुगतान नहीं किया गया तो 30 दिन की कारावास की सजा होगी।

मारपीट के अपराध में सुनाई सजा

संतकबीरनगर। बखिरा थाने के मारपीट के एक मामले में सीजे (जेडी), एसीजेएम की कोर्ट ने एक अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। 4000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। वादी मुकदमा दयाल नायक पुत्र रामलखन नायक निवासी भगवानपुर थाना बखिरा ने 13 मार्च 2005 को थाना बखिरा पर अभियुक्त नगेन्द्र पुत्र कृपा नारायण निवासी भगवानपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। नगेन्द्र पर मारपीट, गाली गलौज तथा उसका पिलर तोड़ने का आरोप लगाया। थाना बखिरा पर अभियोग दर्ज कर उप निरीक्षक इन्तखाब अहमद ने साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया था। न्यायालय ने नगन्द्र को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर दोषी करार दिया।

न्यायालय उठने तक की न्यायिक अभिरक्षा की सजा सुनाई 4000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 30 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमारपीट के अपराध में सुनाई सजा