बीएचयू महिला प्रोफेसर से अभद्रता मामले में एफआर रद्द

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की महिला प्रोफेसर के साथ अभद्रता के मामले में लंका पुलिस की अंतिम रिपोर्ट को अदालत ने निरस्त कर दिया है। महिला प्रोफेसर ने आपत्ति जताते हुए कोर्ट में प्रोटेस्ट प्रार्थना-पत्र दाखिल किया, जिसके आधार पर आगे की विवेचना के आदेश दिए गए हैं।

बीएचयू महिला प्रोफेसर से अभद्रता मामले में एफआर रद्द

वाराणसी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की महिला प्रोफेसर से अभद्रता के मामले में लंका पुलिस की ओर से ट्रॉमा सेंटर के पूर्व प्रभारी सौरभ सिंह के खिलाफ दाखिल अंतिम रिपोर्ट को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (नवम) अमित कुमार यादव की अदालत निरस्त कर दिया है। पीड़ित महिला प्रोफेसर ने इसपर कोर्ट में आपत्ति जताई थी। न्यायालय ने पीड़िता के प्रोटेस्ट प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करते हुए उनकी ओर से उठाए गए बिंदुओं के प्रकाश में अग्रिम विवेचना कराने का लंका थानाध्यक्ष को आदेश दिया है। प्रकरण के मुताबिक ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत महिला प्रोफेसर का आरोप है कि पूर्व ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह और सुरक्षाकर्मियों की ओर से आए दिन अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते थे।

उन्होंने सौरभ सिंह और उनके साथ के लोगों के बारे में निदेशक से मौखिक शिकायत की। सुरक्षाकर्मियों द्वारा गलत नीयत से उनके साथ धक्का-मुक्की करने पर लंका थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में बाउंसर धनंजय राय और आशीष सिंह का नाम प्रकाश में आया था। पीड़िता द्वारा प्रोटेस्ट प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया गया था कि विवेचना के दौरान वादिनी का समुचित बयान नहीं लिया गया, स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए गए, घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया गया तथा उपलब्ध इलेक्ट्रानिक एवं अन्य साक्ष्यों की पर्याप्त जांच नहीं की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीएचयू महिला प्रोफेसर से अभद्रता मामले में एफआर रद्द