नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और तथ्य छुपा निकाह में डॉक्टर की अग्रिम जमानत याचिका रद्द

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और तथ्य छुपा निकाह में डॉक्टर की अग्रिम जमानत याचिका रद्द

नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और तथ्य छुपा निकाह में डॉक्टर की अग्रिम जमानत याचिका रद्द

बगहा। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र बगहा की अदालत ने चौतरवा थाना कांड संख्या 153/2026 में दर्ज नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी निजामुद्दीन अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों, पीड़िता के न्यायिक बयान तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

मामले की जानकारी

अपर लोक अभियोजक मन्नू राव ने बताया कि आरोपी ने स्वयं को डॉक्टर बताकर एक निजी अस्पताल में कार्य करने के दौरान पीड़िता की मां से परिचय बढ़ाया। आरोप है कि उसने विश्वास में लेकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की बरामदगी के बाद दर्ज कराए गए न्यायिक बयान में आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध का आरोप लगाया गया है।

सुनवाई और निर्णय

सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक श्री राव ने अदालत को बताया कि पीड़िता के बयान और केस डायरी में आरोपी के विरुद्ध गंभीर आरोप प्रथम दृष्टा प्रमाणित होते हैं। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता इंदुभूषण पांडे ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि आरोपी को साजिश के तहत फंसाया गया है तथा उसे झूठे मुकदमे में अभियुक्त बनाया गया है।

अदालत का निर्णय

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अदालत ने कहा कि मामले की प्रकृति गंभीर है तथा इस स्तर पर आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी उल्लेख किया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन परिस्थितियों में अदालत ने आरोपी निजामुद्दीन अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। गौरतलब है कि आरोपी पहले से दो निकाह कर चुका था, तीसरा निकाह उसने इस नाबालिग से किया। इसका रामनगर और चौतरवा में अस्पताल संचालित होता है।

प्रश्न और उत्तर

✦निजामुद्दीन अंसारी की जमानत याचिका क्यों खारिज की गई?−
अदालत ने प्रकाशित साक्ष्यों और पीड़िता के न्यायिक बयान को देखते हुए जमानत देने से इनकार किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsनाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और तथ्य छुपा निकाह में डॉक्टर की अग्रिम जमानत याचिका रद्द