Agra News: छेड़छाड़, मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News: सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती के पिता पर भी हमले किए गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच चल रही है और न्यायालय की सहायता ली गई है।

Agra News: छेड़छाड़, मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट

Agra News: सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ मारपीट व विरोध करने पर उसके पिता को लहूलुहान करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को नामजद करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सहावर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक गांव की युवती ने बताया है कि घटना गत 24 जून की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। वह गांव की दुकान पर सिलाई कढ़ाई का सामान लेने जा रही थी, तभी उसी गली में रहने वाले सुरजीत, इंद्रपाल उर्फ मोहित, विकास निवासीगण महेशपुर ढोलना ने उसे बदनियती से पकड़ लिया, उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

विरोध करने पर मारपीट कर दी। चीखपुकार पर उसके पिता पहुंचे तो आरोपियों ने अपने परिवार के कल्लू, झंडू को बुला लिया और उसके पिता को भी लहूलुहान कर दिया। मामले में उसने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सहावर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: छेड़छाड़, मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट