हाथ गंवा बैठे पीड़ित को 6.38 लाख रुपये देने के आदेश

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में सड़क हादसे में घायल सूरज कुमार को कोर्ट ने 6.38 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। सूरज की दाहिनी कलाई तीन जगह से टूटी थी, जिससे उसका करियर प्रभावित हुआ। मामले में ट्रक चालक की लापरवाही सिद्ध हुई, और बीमा कंपनी को एक महीने में भुगतान करना होगा।

हाथ गंवा बैठे पीड़ित को 6.38 लाख रुपये देने के आदेश

अल्मोड़ा। जिला न्यायाधीश एवं मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी श्रीकान्त पाण्डेय ने सड़क हादसे में फैसला सुनाया है। न्यायालय ने पीड़ित के पक्ष में निर्णय देते हुए बीमा कंपनी को छह फीसदी व्याज पर 6.38 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। वादी पक्ष के अधिवक्ता जमन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला आठ अक्तूबर 2021 का है। अल्मोड़ा के पठूरा निवासी याची सूरज कुमार का कहना था कि वह हल्द्वानी से केएमओयू की बस में बैठकर अपने घर लौट रहा था। खैरना के विपरीत दिशा से आ रहे एक कैंटर ने लापरवाही से बस को टक्कर मार दी।

टक्कर के कारण खिड़की की सीट पर बैठे सूरज कुमार का दाहिना हाथ तीन जगहों से टूट गया। गंभीर रूप से घायल सूरज को खैरना स्वास्थ्य केंद्र के बाद एसटीएच फिर बरेली राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया। तीन बड़े ऑपरेश करने के बाद हाथ में अक्षमता आ गई है, जिससे उसका पूरा करियर प्रभावित हो गया है। अधिवक्ता ने बताया कि विपक्षियों ने अदालत में अपने बचाव में कई तर्क दिए, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई। इस पर जिला जज ने ट्रक की बीमा कंपनी को एक महीने के भीतर छह फीसदी व्याज के साथ 638142 रुपये देने के आदेश दिए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहाथ गंवा बैठे पीड़ित को 6.38 लाख रुपये देने के आदेश