Maharajganj News: गैंगस्टर एक्ट में जब्त स्कॉर्पियो को सशर्त अवमुक्त करने का आदेश

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्ती का सामना कर रही महिंद्रा स्कॉर्पियो को डीएम ने सशर्त अवमुक्त किया। यह वाहन आरव पटेल के पिता प्रमोद पटेल के नाम है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष अवैध कमाई और वाहन के संबंध को साबित नहीं कर सका। यदि वाहन किसी अन्य मामले में वांछित नहीं, तो लौटाया जाएगा।

Maharajganj News: गैंगस्टर एक्ट में जब्त स्कॉर्पियो को सशर्त अवमुक्त करने का आदेश

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्ती की कार्रवाई का सामना कर रही महिंद्रा स्कॉर्पियो को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अदालत ने सशर्त अवमुक्त करने का आदेश दिया है। यह वाहन आरव पटेल के पिता प्रमोद पटेल के नाम पर पंजीकृत है। जिलाधिकारी कार्यालय ने सुनवाई के बाद कहा कि अभियोजन पक्ष वाहन और कथित अवैध कमाई के बीच प्रत्यक्ष संबंध साबित करने में विफल रहा। कोर्ट ने निर्देश दिया कि यदि वाहन किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है, तो उसे पंजीकृत स्वामी को सौंप दिया जाए।मामला घुघली थाना क्षेत्र के हरखपुरा का है। पुलिस के अनुसार आरव पटेल पर फर्जी कंपनी खोलकर शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने के नाम पर ठगी के पांच मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

25 मई को पुलिस ने स्कॉर्पियो कुर्की की रिपोर्ट डीएम न्यायालय भेजी थी। पुलिस का दावा था कि अवैध कमाई से आरव के पिता के नाम गाड़ी खरीदी गई, जिसका अनुमानित मूल्य 5.99 लाख रुपये आंका गया था। सुनवाई के दौरान प्रमोद पटेल ने बताया कि उन्होंने बैंक ऋण और पैतृक कृषि भूमि बेचकर यह वाहन खरीदा था। गाड़ी खरीदते समय उनका बेटा आरव महज 14 वर्ष का नाबालिग था। प्रमोद पटेल का अपना कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। जिलाधिकारी कार्यालय ने माना कि केवल संदेह या पुलिस रिपोर्ट के आधार पर संपत्ति जब्त करना न्यायोचित नहीं है। अभियोजन अवैध धन और वाहन का संबंध साबित नहीं कर सका, इसलिए स्कॉर्पियो को जब्त रखना उचित नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: गैंगस्टर एक्ट में जब्त स्कॉर्पियो को सशर्त अवमुक्त करने का आदेश