पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
रुपईडीह में, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति तथा ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। विवाहिता शुभम मिश्रा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे और उसके साथ अत्याचार कर रहे थे। मामला अदालत तक पहुंचा, जहां पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए।

रुपईडीह, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर विवाहिता शुभम मिश्रा के शिकायती पत्र पर पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी मारुडीह के निवासी मोहन मुरारी मिश्रा की पुत्री शुभम मिश्रा पत्नी हर्षित तिवारी ने न्यायालय में वाद दायर किया था। शुभम मिश्रा प्रार्थनापत्र के मुताबिक उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले बहराइच जनपद के सिरसिया थाना अंतर्गत घुसियारी गांव निवासी हर्षित तिवारी के साथ हुई थी ।
शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपए नगद व भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले आए दिन उसे मरते पीटते व दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। जिस पर विवाद के चलते वह अपने मायके चली आई। करीब एक माह पहले ससुराल वाले मायके से विदा करने के लिए आए और रात में घर पर रुक गए। ससुराल वाले रात में मुंह पर तकिया रखकर मार डालने का प्रयास किया। शोर मचाने पर सभी लोग रात में ही भाग गए ।जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में एक वाद दायर किया। न्यायालय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। न्यायालय के निर्देश पर कौड़िया पुलिस ने पति हर्षित तिवारी, ससुर विजय तिवारी, देवर अर्पित तिवारी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू की।


