सीएमओ के खिलाफ प्रकीण वाद दर्ज

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सीएमओ के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज किया है क्योंकि उन्होंने अदालत द्वारा मांगी गई रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत नहीं की। हरजेंदर नगर निवासी ने मां की इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।

सीएमओ के खिलाफ प्रकीण वाद दर्ज

कानपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार शुक्ला की कोर्ट ने रिपोर्ट न देने पर सीएमओ के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज कर समन जारी किया है। कोर्ट ने चकेरी थाना प्रभारी को समन का तामील कराने के आदेश दिए हैं। इस मामले पर अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। हरजेंदर नगर निवासी हर्षित तिवारी ने कोर्ट में चार डाक्टरों समेत छह लोगों के खिलाफ इलाज में लापरवाही से मां मंजू तिवारी की मौत का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोर्ट ने इस मामले में सीएमओ से विशेषज्ञों का पैनल गठित कर जांच कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।

सीएमओ ने कोर्ट में नियत समय पर रिपोर्ट नहीं दी। मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई हुई। सीएमओ की रिपोर्ट न आने पर कोर्ट ने कहा कि तीन माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दी गई। कोर्ट के आदेश की अवेहलना करने पर सीएमओ के नाम व पदनाम से प्रकीर्ण वाद दर्ज कर समन जारी किया गया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।