जौहर विवि के 38 भवन बचेंगे या होंगे ध्वस्त, आज कमिश्नर कोर्ट में होगी सुनवाई

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। मामले से जुड़े सभी राजनीतिक हलकों की नजरें इस सुनवाई पर टिकी हैं। आरडीए ने अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था, जिसे विवि प्रबंधन ने कोर्ट में चुनौती दी है।

जौहर विवि के 38 भवन बचेंगे या होंगे ध्वस्त, आज कमिश्नर कोर्ट में होगी सुनवाई

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सोमवार को मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट में सुनवाई होगी। इस महत्वपूर्ण सुनवाई पर आजम खान के समर्थकों और जिले के राजनीतिक हलकों की निगाहें टिकी हुई हैं। मामले के अनुसार, रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के क्षेत्रीय अवर अभियंता ने 28 जून को वाद दर्ज कराते हुए मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के सचिव और जौहर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किया था। इसके तहत आठ जुलाई तक संबंधित 38 भवनों के स्वीकृत नक्शे आदि दाखिल करने का आदेश दिया गया था। विवि प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत जवाब के बाद आरडीए ने 15 जुलाई को व्यक्तिगत सुनवाई का मौका दिया।

विवि का पक्ष सुनने के बाद आरडीए के उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने नक्शे स्वीकृत न होने के आधार पर अवैध भवनों को ध्वस्त करने का आदेश पारित कर दिया था।आरडीए उपाध्यक्ष के इस ध्वस्तीकरण आदेश को चुनौती देते हुए जौहर विवि प्रबंधन ने आरडीए अध्यक्ष/अपीलीय अधिकारी (मंडलायुक्त) के समक्ष अपील दाखिल की थी। इस पर सुनवाई करते हुए मंडलायुक्त कोर्ट ने पूर्व में जौहर विवि प्रबंधन को राहत देते हुए आरडीए के ध्वस्तीकरण आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसी अपीलीय मामले में सोमवार को कमिश्नर कोर्ट में आगे की सुनवाई नियत है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजौहर विवि के 38 भवन बचेंगे या होंगे ध्वस्त, आज कमिश्नर कोर्ट में होगी सुनवाई