गोमांस प्रकरण में पांच आरोपियों की जमानत पर अब शुक्रवार को होगी सुनवाई

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

कैराना में गोमांस मामले में जेल में बंद पांच आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख तय की गई है। पुलिस ने यमुना किनारे गोवंश का कटान पकड़ा था। दूल्हे फरमान और उसके मामा सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अदालत ने जमानत पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख निर्धारित की है।

गोमांस प्रकरण में पांच आरोपियों की जमानत पर अब शुक्रवार को होगी सुनवाई

कैराना। गोमांस प्रकरण में जेल में बंद पांच आरोपियों की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि तय की है। गत 18 जून की रात पुलिस ने यमुना के किनारे से गोवंश का कटान पकड़ा था। बाद में पुलिस ने मोहल्ला रेतावाला में मुगल गार्डन पर छापा मारा था। मुगल गार्डन में मोहल्ला छड़ियान निवासी फरमान की वलीमे की दावत में गोवंश के मीट से खाना बनाया गया था। पुलिस ने मौके से दूल्हे फरमान और उसके मामा सलमान को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मुगल गार्डन के मालिक हाजी अनीस, दूल्हे के पिता फुरकान और हलवाई खलील फरीदी सहित करीब नौ आरोपियों को जेल भेज दिया था।

मामला में मंगलवार को दूल्हे के पिता फुरकान, मुगल गार्डन के मालिक हाजी अनीस, हलवाई खलील फरीदी, झिंझाना निवासी अशवाक और सादिक की जमानत याचिका पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई की गई। जमानत पर कोई फैसला नहीं होने पर अदालत ने सुनवाई के लिए अपनी तारीख शुक्रवार की लगाई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।