चार भाइयों समेत पांच को परिवीक्षा पर रिहाई के आदेश

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में विशेष न्यायाधीश ने चार भाइयों समेत पांच लोगों को एक वर्ष की परिवीक्षा पर रिहाई का आदेश दिया। आरोप था कि इन्होंने एक दलित महिला को जातिसूचक गालियां दी और मारपीट की। दोषियों को शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा किया गया है।

चार भाइयों समेत पांच को परिवीक्षा पर रिहाई के आदेश

फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट तरुण कुमार सिंह ने चार भाइयों समेत पांच लोगों को एक एक वर्ष की परिवीक्षाा पर रिहाई के आदेश दिये हैं। परिवीक्षा अवधि में सभी शांति व्यवस्था बनाये रखेंगे और किसी अपराध में सम्मिलित नही होंगे। दोषी इस आशय की अंडर टेकिंग भी तीस दिन के अंदर जिला परिवीक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। जहानगंज थाना क्षेत्र के जहानगंज खेड़ा निवासी सुनीता देवी ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था कि 30 जून 2016 को शाम को अपने मकान के बरामदा बनवाने के लिए निहास खुदवा रही थी । इसी बीच पड़ोसी रफी मोहम्मद, शरीफ, लतीफ, नईम (सगे भाई) और मौला वक्श ने निहास खोदने से मना किया ।

इस दौरान दलित सुनीता को जातिसूचक गालियां दी गयीं। विरोध किया गया तो यह लोग मारने को दौडे़। सभी लोग घर कें अंदर घुस आये और लात घूसों से मारपीट करने लगे। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने दोषी रफी मोहम्मद, शरीफ, लतीफ, नईम और मौलावक्श को एक एक वर्ष की परिवीक्षा पर इस शर्त के साथ अवमुक्त करने के आदेश दिये हैं कि वह पृथक पृथक रूप से 50 हजार का व्यक्तिगत बंध पत्र व इतनी ही धनराशि का एक प्रतिभू जिला परिवीक्षा अधिकारी के समक्ष 30 दिन के भीतर प्रस्तुत करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार भाइयों समेत पांच को परिवीक्षा पर रिहाई के आदेश