लवजिहाद के आरोपी से मुलाकात करने जेल पहुंची पीड़िता

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

- जमानत पर सुनवाई में भी नो-आब्जेक्शन एफिडेविट लेकर पहुंची कोर्ट कक कक कक ककक ककक कक कक कक कक क क

लवजिहाद के आरोपी से मुलाकात करने जेल पहुंची पीड़िता

जमानत पर सुनवाई में भी नो-आब्जेक्शन एफिडेविट लेकर पहुंची कोर्ट बरेली, विधि संवाददाता। लवजिहाद के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर तमाम संगठन आए दिन प्रदर्शन करते रहते हैं। लवजिहाद में जेल भिजवाने के बाद पीड़िता आरोपी से मिलने जेल में जा पहुंची। आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान पीड़िता विवाहिता नो-आब्जेक्शन का एफिडेविट लेकर कोर्ट में भी पहुंच गई। कोर्ट ने आरोपी की सशर्त जमानत अर्जी मंजूर कर जेल से रिहाई के आदेश दे दिया।थाना कैंट में एक विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि एक वर्ष पहले आरोपी बॉबी ने खुद को हिंदू बताकर शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फसाकर नकटिया में किराये के मकान में उसे रखा।

प्लाट खरीदने के लिए उसके जेवर हड़प लिए। बाबी ने उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। बाद में उसे जानकारी मिली कि बॉबी का नाम असली अरबाज है वह रोहिली टोला का रहने वाला है। अरबाज शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। आरोप था कि अरबाज और उसकी बहन बहनोई ने दरगाह पर ले जाकर धर्मपरिवर्तन करने का दबाब बनाया। कैंट पुलिस ने आरोपी अरबाज उर्फ बॉबी के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर 8 जून 2026 को जेल भेजा था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।