दूसरे राज्य का निवासी होने के आधार पर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने साइबर ठगी के एक मामले में आरोपी को जमानत राहत देते हुए एक महत्वपू

दूसरे राज्य का निवासी होने के आधार पर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अदालत ने साइबर ठगी के एक मामले में स्पष्ट किया कि केवल दूसरे राज्य का निवासी होने के आधार पर किसी आरोपी को जमानत से वंचित नहीं किया जा सकता। साथ ही आरोपी की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया। अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने यह आदेश उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर निवासी नीरज की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार महतो ने पुलिस को बताया था कि साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन सेवा बंद करने का झांसा दिया उनके क्रेडिट कार्ड से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए।

जांच में सामने आया कि ठगी की राशि से अमेजन के ज़रिए सोना खरीदा गया। पुलिस ने मामले में विकास गौड़, संजय, सागर और नीरज सिरोला को गिरफ्तार किया। अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने तर्क दिया कि नीरज पिता के जिम में ट्रेनर का काम करता है। वह इस ठगी में शामिल नहीं था। सह-आरोपी संजय जिम का सदस्य था, जिसने इस्तेमाल के लिए नीरज का मोबाइल मांगा। नीरज को उसकी आपराधिक गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी। वहीं शिकायतकर्ता को उसकी पूरी राशि भी लौटाई जा चुकी है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी ने 10 हजार रुपये के लालच में अपना मोबाइल सह-आरोपी को दिया। चूंकि वह उत्तराखंड का रहने वाला है, इसलिए उसके फरार होने की आशंका है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पाया कि आरोपी के खिलाफ मामला मुख्य रूप से केवल आशंकाओं पर आधारित है। उससे कोई प्रत्यक्ष राशि बरामद नहीं हुई है। अदालत ने यह कहते हुए आरोपी नीरज को जमानत दे दी कि महज किसी दूसरे राज्य का निवासी होने के आधार पर आरोपी को राहत देने से मना नहीं किया जा सकता।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदूसरे राज्य का निवासी होने के आधार पर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता