देरी से दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी को मिली जमानत

हिन्दुस्तान, आगरा
share

विशेष न्यायाधीश शिव कुमार ने गज्जो उर्फ गजेन्द्र की जमानत प्रार्थनापत्र स्वीकार की। आरोपी के वकील ने तर्क दिया कि रिपोर्ट चार दिन देर से लिखाई गई थी और कोई स्पष्ट सबूत नहीं हैं। वादी ने मंदिर के जीर्णोद्धार के समय जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए मारपीट का आरोप लगाया था।

देरी से दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी को मिली जमानत

विशेष न्यायाधीश (एससी/ एसटी एक्ट) शिव कुमार ने मारपीट, अपशब्द कहने के मामले में आरोपी गज्जो उर्फ गजेन्द्र का जमानत प्रार्थनापत्र स्वीकार कर लिया है। आरोपी की ओर से अधिवक्ता दिनेश सिंह धाकरे ने तर्क दिए कि रिपोर्ट चार दिन देरी से लिखाई गई है। आरोपी के खिलाफ कोई भी स्पष्ट व स्वतंत्र साक्ष्य नहीं है। उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वादी राजू माहौर ने थाना डौकी में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि 24 मार्च 2022 को वह और अन्य मंदिर का जीर्णोद्धार कर रहे थे। तभी आरोपी आदि लाठी-डंडा लेकर आए और जातिसूचक शब्द कहकर मंदिर बनाने का विरोध किया।

वादी सहित अन्य को पीटा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेरी से दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी को मिली जमानत