कबीर हत्याकांड में छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती में विशेष न्यायधीश जितेंद्र गुप्ता ने छात्र नेता आदित्य नारायण तिवारी उर्फ कबीर हत्या मामले में छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी। कबीर की हत्या 9 अक्टूबर 2019 को हुई थी, और आरोपियों पर हत्या और बलवे का आरोप है। अदालत ने गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया।

कबीर हत्याकांड में छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

बस्ती, निज संवाददाता। विशेष न्यायाधीश/भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायालय के न्यायाधीश जितेंद्र गुप्ता की अदालत ने सात साल पुराने छात्र नेता आदित्य नारायण तिवारी उर्फ कबीर हत्याकांड में तलब छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह आदेश दिया। शासकीय अधिवक्ता दिलीप सिंह ने अदालत को बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐठीडीह गांव निवासी शिवप्रसाद तिवारी ने तहरीर देकर बताया था कि उनका भतीजा आदित्य नारायण तिवारी उर्फ कबीर एपीएन पीजी कॉलेज का छात्र नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष था। छात्र राजनीति में वर्चस्व को लेकर उसकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी।

तहरीर के अनुसार नौ अक्तूबर 2019 को दिन में करीब पौने 11 बजे कबीर मालवीय मार्ग पर डॉ. रामेंद्र चतुर्वेदी के नए अस्पताल के पास मनोज कुमार और जयप्रकाश ओझा से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपित मोटरसाइकिल से पहुंचे और कबीर को घेरकर असलहों से गोली मार दी। घटना में उसकी मौत हो गई। मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वादी की ओर से अधिवक्ता संजय उपाध्याय ने 12 मार्च 2026 को धारा 319 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद आरोपितों को तलब करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। अदालत ने अमन प्रताप सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, मोहम्मद साद उर्फ सद्दू, समीर खान, साहिल सिंह, अवनीश प्रताप सिंह और इमरान उर्फ शीबू को बलवा व हत्या की साजिश के आरोप में विचारण के लिए तलब किया था। आरोपितों के हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने गैरजमानती वारंट जारी किया। इसके बाद भी हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया गया, जिसकी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। तलबी आदेश के खिलाफ आरोपितों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद अवनीश प्रताप सिंह, इमरान, समीर, साद, अक्षय प्रताप सिंह और अमन प्रताप सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। अदालत ने सभी छह अर्जियां निरस्त कर दीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकबीर हत्याकांड में छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज