जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी में दो को राहत नहीं
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में जेपीएससी नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी मामले में जेल में बंद सौरव सुमन और आरोपी पवन कुमार सिंह को अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया। जमानत याचिकाएं खारिज हो गईं। सौरव सुमन को 30 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, जबकि पवन कुमार सिंह अभी भी फरार है।

रांची। जेपीएससी नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद अभ्यर्थी सौरव सुमन तथा पकड़ से दूर आरोपी पवन कुमार सिंह को अदालत ने राहत देने से इनकार किया है। दोनों की ओर से दाखिल जमानत और अग्रिम जमानत अर्जी को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। अदालत ने 9 सितंबर को याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होने के आदेश सुरक्षित रख लिया था। सीआईडी ने सौरव सुमन को 30 जुलाई को गिरफ्तार किया था, तब से आरोपी जेल में है। उसने 10 अगस्त को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी।
वहीं, पवन सिंह सीआईडी की पकड़ से दूर है। उसने 22 अगस्त को राहत अर्जी दाखिल की थी।


