पत्नी की हत्या में आरोपित जाले बीडीओ की अर्जी खारिज

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में कोर्ट ने दहेज के लिए पत्नी अमृता कुमारी की हत्या के आरोप में जेल में बंद बीडीओ मनोज कुमार की अर्जी खारिज कर दी। मनोज ने श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। अमृता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी और उसके भाई ने मनोज पर आरोप लगाया था।

पत्नी की हत्या में आरोपित जाले बीडीओ की अर्जी खारिज

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद दरभंगा के जाले प्रखंड के निलंबित बीडीओ मनोज कुमार की अर्जी बुधवार को कोर्ट ने खारिज कर दी। बीडीओ ने पत्नी अमृता कुमारी के श्रार्द्धकर्म में शामिल होने की इजाजत देने के लिए कोर्ट में मंगलवार को अर्जी दाखिल की थी। इसमें 15 से लेकर 17 जुलाई तक पुलिस अभिरक्षा में जेल से बाहर जाने देने की अनुमति की प्रार्थना की गई थी। सुनवाई के बाद एसीजेएम-8 की अदालत ने अर्जी खारिज कर दी।मिठनपुरा थाने के कन्हौली मोहल्ले में मालूम हो कि, तीन जुलाई की रात अमृता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।

उसके भाई ने अमृता के पति बीडीओ मनोज कुमार पर दस लाख रुपये दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। पिछले सप्ताह बीडीओ मनोज और उसकी कथित प्रेमिका महिला दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने मनोज को जेल भेज दिया था। आरोपित महिला दारोगा को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।