आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कठोर कारावास

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार मामले में अदालत ने आरोपी दयानंद को दोषी ठहराया है और आजीवन कठोर कारावास एवं एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। बच्ची के पिता ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया था। पीड़िता को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कठोर कारावास

आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के मामले में अपर जिला जज/फास्ट ट्रैक कोर्ट न्यायाधीश लक्ष्मण सिंह ने आरोपी दयानंद को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने आरोपी दयानंद को आजीवन कठोर कारावास व एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चौहान ने बताया कि एक मार्च 2025 को पथरी क्षेत्र में एक दंपति मजदूरी करने के लिए खेत में गन्ना छील रहे थे। तभी कमरे के पास सड़क पर खेल रही पीड़ित बच्ची को उसकी माता ने मुर्गा फार्म पर मुर्गा लेने के लिए भेजा था। काफी देर तक वापिस नही लौटने पर बच्ची के पिता उसे आसपास ढूंढने लगें थे। तभी शिकायतकर्ता पिता पीड़ित बच्ची को ढूंढते हुए गन्ने के खेत में पहुंचे तो देखा कि आरोपी दयानंद मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर रहा था। शिकायतकर्ता पिता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागने लगा।

आरोपी का पीछा

जैसे ही शिकायतकर्ता पिता आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़े तो आरोपी ने बंदूक दिखाकर डरा दिया था। लहूलुहान हालत में बच्ची के परिजन उसे पुलिस और अस्पताल में ले गए थे। शिकायतकर्ता पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दयानंद निवासी ग्वाल पारा जनपद मधेपुरा बिहार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट का केस दर्ज कर जेल भेजा था। पुलिस ने आरोपी दयानंद के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद

विशेष कोर्ट ने आरोपी दयानंद को आजीवन कठोर कैद और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि नही देने पर उसे छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए हैं। पीड़िता को आर्थिक सहायता देने के निर्देश, विशेष कोर्ट ने पीड़िता को मानसिक,सामाजिक व शारीरिक क्षति के रूप 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें पांच लाख रूपये की एफडी कराने और शेष पांच लाख रुपये नगद अदा करने के आदेश दिए हैं।उक्त निर्णय की एक प्रति डीएलएसए व जिला मजिस्ट्रेट को अनुपालन हेतु भेजने के आदेश दिए हैं।

FAQs

क्या आरोपी दयानंद को सजा सुनाई गई?
हाँ, आरोपी दयानंद को आजीवन कठोर कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कठोर कारावास