पीएफआई पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप तय

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पटियाला हाउस कोर्ट ने पीएफआई संगठन और उसके 20 पदाधिकारियों के खिलाफ आतंकी साजिश मामले में आरोप तय किए हैं। सभी आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया है। एनआईए का कहना है कि पीएफआई युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित कर रहा था। अदालत ने 29 जुलाई से अभियोजन पक्ष के साक्ष्य दर्ज करने का निर्देश दिया है।

पीएफआई पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप तय

प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े कथित आतंकी साजिश मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए संगठन और उसके 20 पदाधिकारियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। विशेष एनआईए जज प्रशांत शर्मा की अदालत ने शनिवार को औपचारिक रूप से आरोप तय करते हुए सभी आरोपियों को ट्रायल का सामना करने का निर्देश दिया। सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। इससे पहले पांच जून को अदालत ने पीएफआई और उसके 20 नेताओं के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था। इनमें संस्थापक अध्यक्ष ई. अबूबकर और चेयरमैन ओएमए सलाम शामिल हैं। इन पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, आपराधिक साजिश रचने, आतंकी गतिविधियों के लिए फंड जुटाने, आतंकी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह सभी आरोप यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत हैं。

अभियोजन पक्ष के साक्ष्य 29 जुलाई से दर्ज होंगे

जांच एजेंसी ने अपनी जांच पूरी करने के बाद मुख्य आरोपपत्र और पूरक आरोपपत्र अदालत में दाखिल किए। एनआईए का आरोप है कि पीएफआई के नेता युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित कर रहे थे, समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ा रहे थे और कुछ प्रमुख आरएसएस नेताओं को निशाना बनाने की योजना भी बना रहे थे। अदालत ने अब मामले को ट्रायल के लिए सूचीबद्ध कर दिया है और 29 जुलाई से अभियोजन पक्ष के साक्ष्य दर्ज किए जाएंगे।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज हुआ था मामला

अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से प्रथम दृष्टया यह गंभीर आशंका बनती है कि आरोपी, पीएफआई और उसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद भारत की लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंकने और देश में शरीय कानून स्थापित करने की योजना बना रहे थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यह मामला 13 अप्रैल 2022 को गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज किया था।

FAQs

पीएफआई के खिलाफ आरोप किस अदालत में तय किए गए हैं?
पीएफआई के खिलाफ आरोप पटियाला हाउस कोर्ट में तय किए गए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।