डाक मतपत्र नियम पर ट्रंप को अदालत से झटका

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशासन को डाक से मतदान के नियमों को कड़े करने से रोकने के लिए दूसरी अदालत ने आदेश दिया है। वॉशिंगटन के न्यायाधीश कार्ल निकोल्स ने कहा कि नए नियम कुछ लोगों के लिए मतदान करना मुश्किल बना सकते हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस नियम को गैरकानूनी हस्तक्षेप बताया।

डाक मतपत्र नियम पर ट्रंप को अदालत से झटका

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को डाक से मतदान के नियम कड़े करने से रोकने के लिए दूसरी अदालत ने भी आदेश जारी किया है। अदालत ने रविवार देर रात अमेरिकी डाक सेवा (यूएसपीएस) के नए नियम के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी। वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्ल निकोल्स का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव में संसद के दोनों सदनों में अपना नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश कर रही है। निकोल्स ने डेमोक्रेटिक पार्टी के अनुरोध पर नए नियम पर प्रारंभिक रोक लगाने का आदेश दिया।

डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस नियम को चुनाव संचालन में संघीय सरकार का गैरकानूनी हस्तक्षेप बताया था। ट्रंप द्वारा अपने पहले कार्यकाल में नियुक्त किए गए न्यायाधीश निकोल्स ने कहा कि नए नियम से कुछ लोगों के लिए डाक के जरिये मतदान करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नए नियम के कुछ प्रमुख प्रावधान बनाने के लिए डाक सेवा के पास कानूनी अधिकार नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडाक मतपत्र नियम पर ट्रंप को अदालत से झटका