धोखे से बंदूक का लाइसेंस अपने नाम कराने पर केस

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

बाघराय के एक निवासी राजकुमार यादव ने न्यायालय में मामला दर्ज करवाया। उसके पिता की मृत्यु के बाद, उसके भाई शिव कुमार ने पिता के नाम पर बंदूक का लाइसेंस फर्जी तरीके से प्राप्त किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है, जो कार्रवाई में देरी का विषय बना।

 धोखे से बंदूक का लाइसेंस अपने नाम कराने पर केस

बाघराय। थाना क्षेत्र के लोसनापुर फूलपुर मौरी गांव निवासी राजकुमार यादव ने न्यायालय में वाद दायर किया। उसके पिता कंधई लाल की मृत्यु 12 अक्तूबर 1998 को हो गई। उसके पिता के नाम बंदूक का लाइसेंस था। उसके भाई शिव कुमार ने पिता के नाम रही बंदूक का लाइसेंस चुपके से सहमति शपथ पत्र आवेदन के साथ लगाकर उसका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 14 अगस्त 2010 को प्राप्त किया। मामले की शिकायत उसने पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शिव कुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें