Delhi News: मुन्ना हत्याकांड मामले में तीन आरोपी बरी
Delhi News: कोच्चि, एजेंसी। सीबीआई की एक अदालत ने शुक्रवार को पलक्कड़ में आबकारी ठेकेदार केजी मुन्ना की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को बरी कर दिया।

Delhi News: कोच्चि, एजेंसी। सीबीआई की एक अदालत ने शुक्रवार को पलक्कड़ में आबकारी ठेकेदार केजी मुन्ना की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को बरी कर दिया। 1992 में उनकी हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष मामले को साक्ष्य देने में नाकाम रहा। न्यायाधीश पीके मोहनदास ने पलक्कड़ जिले के कोट्टापुरम के रहने वाले पी विजयन, पीके सुधीर और जॉर्ज मंगलम को बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, विजयन और सुधीर आबकारी ठेकेदार थे, जबकि मंगलम विजयन का कर्मचारी था।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

