दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी कोर्ट से बरी

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

काशीपुर में एक व्यक्ति को दहेज मांगने और मारपीट के आरोप में कोर्ट ने बरी कर दिया। शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी पुष्पा की शादी के बाद आरोप लगाया कि पति और उसके परिवारी जन दहेज की मांग करते थे और उनकी बेटी को पीटते थे। कोर्ट ने वकीलों की तर्कों से संतुष्ट होकर फैसला सुनाया।

दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी कोर्ट से बरी

काशीपुर, संवाददाता। दहेज मांगने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को कोर्ट ने बरी कर दिया है। शेखर चन्द्र आर्य ने वर्ष 2021 में थाना काशीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा गया कि उसने अपनी बेटी पुष्पा की शादी साकेतनगर, निवासी गिरीश चन्द्र के साथ की थी, परन्तु गिरीश चन्द्र, नन्द लक्ष्मी व हंसी देवी उच्च क्वालिटी का सामान न देने के कारण दहेज की मांग करते हुए झगड़ा करते थे तथा उसकी पुत्री को बैल्टों से पीटते थे। उसका फोन भी छीनकर रख लिया था और अप्रैल 2021 में मारपीट कर घर से निकाल दिया था।

मुकदमे की प्रक्रिया

जिसके उपरान्त मुकदमा न्यायालय में केवल गिरीश चन्द्र के खिलाफ आरोप पत्र योजित किया, जिसमें चार गवाह हुए। गिरीश चन्द्र की ओर से अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, मुनिदेव विश्नोई व भारत भूषण ने बहस की, बहस के दौरान कहा कि किसी भी घटना का कोई समय व दिनांक नहीं है तथा घटना के सम्बन्ध में कोई स्वतन्त्र गवाह भी नहीं है और कोई मेडिकल भी नहीं है।

न्यायालय का निर्णय

अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, मुनिदेव विश्नोई व भारत भूषण की बहस व तर्कों से संतुष्ट होकर न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, काशीपुर ने अभियुक्त गिरीश चन्द्र को दहेज मांगने, मारपीट करने व जान से मारने के मुकदमे से बरी कर दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गिरीश चन्द्र पर कौन-कौन से आरोप थे?−
गिरीश चन्द्र पर दहेज मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी कोर्ट से बरी