सीसीटीवी फुटेज ने 14 साल बाद आरोपियों को इंसाफ दिलाया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कड़कड़डूमा कोर्ट ने ईएसआईसी के 14 साल पुराने मुकदमे में भाटिया एसिड प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक हरिंदर भाटिया को बरी कर दिया। सीसीटीवी फुटेज ने न्यायालय में यह साबित किया कि ईएसआई निरीक्षक कंपनी में करीब साढ़े चार घंटे तक रहे, जिससे विभाग के आरोप संदिग्ध हो गए।

सीसीटीवी फुटेज ने 14 साल बाद आरोपियों को इंसाफ दिलाया

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। कड़कड़डूमा कोर्ट ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 14 साल पुराने एक मुकदमे में फैसला सुनाते हुए भाटिया एसिड प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक हरिंदर भाटिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। इस लंबे कानूनी विवाद का रुख केवल एक इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य यानी सीसीटीवी फुटेज के सामने आने से पूरी तरह पलट गया। इसी फुटेज ने इंसाफ दिलाया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुकृति झा की अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में पूरी तरह नाकाम रहा है। ईएसआईसी ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने मई 2007 से अगस्त 2010 की अवधि के दौरान कर्मचारियों की हाजिरी, वेतन रजिस्टर और खाता-बही जैसे वैधानिक दस्तावेज जांच के लिए अधिकारियों को नहीं दिखाए थे।

17, 23 और 30 मई 2012 को अधिकारियों ने कंपनी का दौरा किया, लेकिन रिकॉर्ड नहीं मिलने का दावा किया गया। इसके बाद विभाग ने वर्ष 2012 में ईएसआई कानून की धारा 85(जी) के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान ईएसआई के निरीक्षकों ने अदालत में बयान दिया कि जब किसी प्रतिष्ठान में दस्तावेज नहीं दिखाए जाते, तो उनका निरीक्षण दौरा 15 से 30 मिनट में ही खत्म हो जाता है।हालांकि, बचाव पक्ष द्वारा अदालत के समक्ष पेश की गई 30 मई 2012 की सीसीटीवी फुटेज ने विभागीय दावों की पोल खोल दी। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि ईएसआई निरीक्षक दोपहर लगभग डेढ़ बजे कंपनी परिसर में दाखिल हुए थे और शाम को करीब पौने छह बजे बाहर निकले। अधिकारियों की इस साढ़े चार घंटे से अधिक लंबी मौजूदगी ने विभाग के आरोपों को पूरी तरह संदिग्ध बना दिया।

Nikhil Pathak

लेखक के बारे में

Nikhil Pathak

शॉर्ट बायो: निखिल पाठक एक प्रतिबद्ध और तथ्यपरक पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट मीडिया में 6.5 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में कार्यालय संवाददाता के रूप में कोर्ट, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और स्पोर्ट्स बीट कवर कर रहे हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस न्याय, जवाबदेही और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर रहता है।

परिचय
निखिल पाठक नई दिल्ली में आधारित एक सक्रिय पत्रकार हैं, जो न्यायपालिका, पर्यावरणीय नियमन और खेल जगत से जुड़े विषयों पर गहन और संतुलित रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने 1984 सिख विरोधी दंगा मामलों के कोर्ट ट्रायल व सजा पर फैसले, जमीन के बदले नौकरी घोटाला, आईआरसीटीसी घोटाला और अदालतों के आंकड़ों पर आधारित कई प्रमुख खबरों की कवरेज की है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में प्रदूषण, भूजल दोहन, जलाशयों के संरक्षण और पर्यावरणीय जवाबदेही से जुड़े मामलों पर भी उनकी विस्तृत रिपोर्टिंग रही है।

करियर का सफर
निखिल पाठक ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में अमर उजाला के साथ की। अमर उजाला की चंडीगढ़ यूनिट में वह डेस्क पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने खबरों के संपादन, पेज मेकिंग और डेस्क से जुड़े अन्य कार्यों की गहन समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने दैनिक जागरण में बतौर संवाददाता कार्यभार संभाला। दैनिक जागरण के पूर्वी दिल्ली कार्यालय में रहते हुए उन्होंने डीडीए, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, आरडब्ल्यूए और धर्म-कर्म जैसी बीटों पर काम किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी मुद्दों, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े कई रोचक और प्रभावी समाचार लिखे।फरवरी 2025 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ जॉइन किया। एचटी मीडिया के साथ उनका एक वर्ष का अनुभव है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
निखिल ने एमए (जर्नलिज्म) तथा बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) की पढ़ाई की है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और फील्ड अनुभव का संयोजन उन्हें कानूनी, पर्यावरणीय और खेल विषयों को तथ्यात्मक व सरल भाषा में प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।

रिपोर्टिंग विजन
निखिल का मानना है कि कोर्ट और एनजीटी से जुड़े फैसले केवल कानूनी दस्तावेज नहीं होते, बल्कि वे सीधे समाज, शासन और आम नागरिकों के जीवन को प्रभावित करते हैं। उनका उद्देश्य जटिल कानूनी और पर्यावरणीय मुद्दों को पाठकों के लिए सरल, सटीक और विश्वसनीय रूप में प्रस्तुत करना है।

विशेषज्ञता
कोर्ट रिपोर्टिंग (ट्रायल, सजा, महत्वपूर्ण आदेश)
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी)— प्रदूषण, भूजल दोहन, जलाशय संरक्षण
आंकड़ों पर आधारित न्यायिक रिपोर्टिंग
स्पोर्ट्स कवरेज

व्यक्तिगत रुचियां
संगीत, लेखन और बैडमिंटन

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीसीटीवी फुटेज ने 14 साल बाद आरोपियों को इंसाफ दिलाया