Agra News: हत्या कर चंबल नदी में फेंकी थी लाश, तीन आरोपित बरी
Agra News: चंबल नदी में कथित हत्या मामले में आरोपी बनिया उर्फ नरेंद्र और धर्मेंद्र को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। चौकीदार ने नदी के किनारे अज्ञात लाश की सूचना दी थी। मृतक की पहचान उसके भाई ने की थी। पुलिस ने भैंस खरीदने के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Agra News: हत्या कर लाश चंबल नदी में फेंकने के मामले में आरोपित बनिया उर्फ नरेंद्र निवासी राजाखेड़ा जिला धौलपुर, धर्मेंद्र और भीकम निवासी मनसुखपुरा को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी करने के आदेश दिए। परिस्थितिजन्य साक्ष्य की कड़ियां आपस में नहीं जुड़ सकीं। चौकीदार बंटी ने थाना मनसुखपुरा में छह दिसंबर 2014 को चंबल नदी के किनारे अज्ञात व्यक्ति की लाश की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अज्ञात लाश की शिनाख्त कल्याण सिंह ने अपने भाई रामरथ उर्फ रामा के रूप में की थी। मृतक को अंतिम बार भैंस खरीदने के लिए आरोपियों के साथ देखे जाने के आधार पर पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके विरुद्ध आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था।
आरोपियों की ओर से पीएन शर्मा और जेएन शर्मा ने तर्क दिए।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

