सेना के व्हाट्सऐप ग्रुप हैक करने की थी साजिश

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दंपति मोहम्मद साहिल और समीरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गेमिंग ऐप और क्रिप्टोकरेंसी में फंडिंग का शक है, जबकि दंपति के लोकल नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक जांच से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

सेना के व्हाट्सऐप ग्रुप हैक करने की थी साजिश

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार दंपति मोहम्मद साहिल और समीरा से पूछताछ के बाद पुलिस अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, उसे कई बड़ी साजिश के सुराग मिले हैं। इनकी पुष्टि की जा रही है। पुलिस को इस मामले में गेमिंग ऐप के जरिये और क्रिप्टोकरेंसी में फंडिंग होने का शक है। पुलिस को यह भी पता चला है कि आईएसआई के एजेंट ई-सिम के जरिये भारतीय वायुसेना के व्हाट्सऐप ग्रुप को हैक करने की साजिश भी रच रहे थे। इन जानकारियों के सामने आने के बाद पुलिस दंपति के मोबाइल फोन समेत अन्य डिवाइस की फॉरेंसिक जांच करा रही है। दरअसल, भारतीय एजेंसियों से बचने के लिए आईएसआई पारंपरिक तरीकों की बजाय आधुनिक डिजिटल हथियारों जैसे ‘गेमिंग ऐप्स’ का इस्तेमाल करने लगा है। ताकि पेमेंट के तरीकों के आधार पर संदिग्धों तक एजेंसियां न पहुंच सकें।

वर्तमान में खुफिया एजेंसियां

मुख्य वित्तीय लेनदेन को छिपाने के लिए मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम्स के इन-ऐप परचेज, क्रिप्टो-टोकन या डार्क वेब पर डिजिटल वॉलेट्स का सहारा ले रही हैं। गिरफ्तार दंपति के पास लेन-देन का सीमित रूट ही नजर आ रहा है, इसलिए पुलिस को इस डिजिटल तरीके से पेमेंट का शक है। इस कारण पुलिस इस दंपति के फोन की फोरेंसिक जांच के जरिये ऐसे ‘हिडन ऐप्स’ या एन्क्रिप्टेड चैट रूम्स (जैसे टेलीग्राम या सिग्नल के सीक्रेट चैट्स) का पता लगाने में जुटी है।

दंपति से जुड़े लोकल नेटवर्क की जांच

विदेशी खुफिया एजेंसियां अब सीधे सीमा पार से घुसपैठ कराने के बजाय भारत के भीतर ही ‘लोकल मॉड्यूल’ तैयार कर रही हैं। इसलिए साहिल व समीरा के लोकल नेटवर्क की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन-कौन से और कहां-कहां के लोग इनके नेटवर्क से जुड़े थे। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस द्वारा तकनीकी जांच के लिए भेजी गई डिवाइस की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

सामान्य प्रश्न

यह दंपति किसके लिए जासूसी कर रहे थे?
यह दंपति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेना के व्हाट्सऐप ग्रुप हैक करने की थी साजिश