जालसाज दंपति गिरफ्तार, पांच प्रदेश की पुलिस कर रही थी तलाश
सीतापुर पुलिस ने गुरुवार को एक जालसाज दंपति को गिरफ्तार किया है। यह दंपति खुद को बैंक मैनेजर और आयकर अधिकारी बताते हुए नीलामी में कम दाम पर सामान दिलाने का लालच देकर लोगों से 27 लाख रुपये ठग चुके थे। उनके पास से ठगी की राशि और फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं।
सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर पुलिस ने गुरुवार को जालसाज दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंपति के खिलाफ पांच प्रदेश के कई थानों में जालसाजी का मुकदमा दर्ज है। जालसाज दंपति खुद को बैंक मैनेजर और आयकर अधिकारी बता नीलामी होने वाले बिस्किट कम दाम में दिलाने का झांसा देकर 27 लाख रुपये ठग लिए थे। शहर कोतवाली पुलिहस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। आरोपी दंपति के कब्जे से ठगी से 14 लाख रुपये छह लाख रुपये कीमत के जेवर व बैंक मैनेजर और आयकर अधिकारी का फर्जी पहचान बरामद हुआ है। जालसाज दंपति के खिलाफ देश भर में 10 मुकदमें दर्ज हैं।
एपपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बीते 14 सितंबर को प्रेमनगर निवासी रामनरेश जायसवाल ने 22 लाख रुपये, लांड्री संचालक अतुल ने चार एलाख रुपये व प्रेमलता बाजपेयी ने मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर के मुताबिक रामनरेश जायसवाल के मकान में किराये पर रहने वाल रोहित बाजपेयी जो खुद को पंजाब नेशनल बैंक मिश्रिख शाखा का मैनेजर और उसकी पत्नी आयकर अधिकारी बताती थी। आरोपी दंपति ने उनसे नीलाम होने वाले सोने के सिक्के कम कीमत में खरीदवाने व पुराने कटे फटे नोटों को बदलवाने के नाम पर 27 लाख रुपये ऐंठ लिए। शहर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को आरोपी दंपति कन्नौज के भगवान मकरंद नगर निवासी रोहित बाजपेई व उसकी पत्नी नेपाल के चितवन भरतपुर निवासी अन्नू बाजपेई उर्फ चन्द्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा व यूपी के सीतापुर, गाजियाबाद, बनारस, झांसी व कुशीनगर में जालसाजी के मामले में 10 मुकदमे में दर्ज हैं।

