26 दिव्यांग बच्चों का बना प्रमाण पत्र, दी योजनाओं की जानकारी

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। 26 दिव्यांग बच्चों का बना प्रमाण पत्र, दी योजनाओं की जानकारी26 दिव्यांग बच्चों का बना प्रमाण पत्र, दी योजनाओं की जानकारी26 दि

26 दिव्यांग बच्चों का बना प्रमाण पत्र, दी योजनाओं की जानकारी

पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार के कुशल दिशा निर्देशन में बीआरसी गाढ़ा पर दिव्यांग बच्चों की पैरेंट्स काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए हुए अलग-अलग दिव्यांगता से ग्रसित बच्चों का मेडिकल बोर्ड द्वारा नामित डाक्टर द्वारा 26 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपकरण तथा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसके तहत 2000 रुपए स्टाइपेंड, 6000 रुपए एस्कार्ट एलाउंस तथा ट्राई साइकिल , व्हील चेयर , सीपी चेयर, कैलीपर, श्रवण यंत्र,ब्रेल स्लेट, ब्रेल बुक्स, छड़ी, बैसाखी आदि नि:शुल्क प्रदान की जाती है।

हम सबका दायित्व है कि दिव्यांग बच्चों में छिपी , अंतर्निहित शक्तियों ,उनकी क्षमता को उभारें ।उन्हे पहचानें , समाज की मुख्य धारा में लाएं,तभी हमारा शिक्षा का सम्पूर्ण उद्देश्य तथा लक्ष्य पूरा हो सकेगा। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर राजेन्द्र चौहान, हरिश प्रजापति, बीआरसी के राजू पाण्डेय, अताउल्ला, मुस्तफा, विनय सिंह, ऋषभ त्रिपाठी सहित समस्त बीआरसी स्टाप एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News26 दिव्यांग बच्चों का बना प्रमाण पत्र, दी योजनाओं की जानकारी