बीज दुकान का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार
श्रावस्ती में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ लिपिक युगुल किशोर अवस्थी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता अजय कुमार ने उनके बीज दुकान के लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
श्रावस्ती, संवाददाता। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, देवीपाटन मंडल गोंडा की ट्रैप टीम ने गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी कार्यालय श्रावस्ती में कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ लिपिक को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन देवीपाटन मण्डल गोण्डा के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने युगुल किशोर अवस्थी कनिष्ठ लिपिक कार्यालय जिला कृषि अधिकारी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। शिकायतकर्ता अजय कुमार निवासी शिवाजीपुरम भिनगा ने शिकायत की थी कि उनकी बीज की दुकान का लाइसेंस बनवाने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार दोपहर करीब 12:30बजे विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या 12 में आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।इस
मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली भिनगा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।


