स्वास्थ्य विभाग में दो जांच शुरू होने से मची खलबली

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया के स्वास्थ्य विभाग में दवाओं और उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार और फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच चल रही है। बरहज विधायक दीपक मिश्र की शिकायतों पर जांच टीम ने सीएमओ ऑफिस जाकर अभिलेख की मांग की है। दोनों मामलों में कई अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

स्वास्थ्य विभाग में दो जांच शुरू होने से मची खलबली

देवरिया, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में दो जांचों से मची खलबली मच गयी है। दवाओं, उपकरणों के खरीद की जेडी हेल्थ जांच कर रहे हैं। बरहज विधायक के शिकायतों की जांच को गुरुवार को जेडी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम आई थी। डिप्टी सीएम के निर्देश पर जांच को टीम गठित की गई है। वहीं शुक्रवार को फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने सीएमओ ऑफिस पहुंच ब्योरा लिया। दिल्ली की टीम ने नोडल अफसर और कर्मियों को तलब किया है। मामलों की जांच का अभिलेख उपलब्ध कराने में सीएमओ ऑफिस के अधिकारी, बाबू जुट गये हैं।

दोनों जांच में सीएमओ ऑफिस के कईयों की गर्दन फंस सकती है। बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने उप मुख्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा से सीएमओ द्वारा सेंट्रल मेडिकल सप्लाई डिपो को अनदेखी कर दवाओं, उपकरणों, रसायनों तथा चिकित्सा उपयोग के सामानों का भंडारण, वितरण एवं बिल सत्यापन कार्य चीफ फार्मासिस्ट की जगह लिपिक संवर्ग कराने, जेम पोर्टल से बायर का कार्य जिला प्रशासनिक अधिकारी की जगह डिप्टी सीएमओ से कराने,सीएमएसडी के कम्प्यूटर आपरेटर की जगह आउट सोर्स के आपरेटर से सामानों की खरीद कराने, कुछ कर्मियों के फर्मो से सामानों की खरीद की शिकायत की। विधायक ने सीएमएसडी व सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार,धांधली,अनियमितता की जांच कराने की मांग की। इसकी की जांच को ज्वाइंट डाइरेक्टर डा.एके गर्ग, सदर एसडीएम अभिषेक वर्मा, जिला पंचायत के वित्त लेखाधिकारी मनोज कुमार व मंडल के जेई, एईएस के नोडल अधिकारी डा. वीके श्रीवास्तव की टीम सीएमओ आफिस पहुंची। टीम ने सीएमओ, दवा, सामानों की खरीद के नोडल अधिकारी, लिपिक से शिकायत से अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा। जिससे दवाओं, उपकरणों की खरीद, सामानों की उपलब्धता, वितरण, भुगतान की जांच किया जा सके। शुक्रवार को दिल्ली के पांच लोगों का देवरिया से फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की जांच को क्राइम ब्रांच की तीन सदस्यीय टीम ने सीएमओ, नोडल अफसर और दिव्यांग बोर्ड के बाबू से ब्योरा लिया। टीम ने नोडल अधिकारी, बाबू और ऑपरेटर को नोटिस जारी कर दिल्ली तलब किया है। सोमवार को दोनों जांच को लेकर सेहत महकमें में चर्चा रही। जांच आगे बढ़ने पर सीएमओ आफिस के कईयों की गर्दन फंस सकती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वास्थ्य विभाग में दो जांच शुरू होने से मची खलबली