एक वर्ष में एक इंस्पेक्टर व दो दरोगा घूसखोरी में गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले बढ़ रहे हैं। एंटी करप्शन टीम ने पिछले एक वर्ष में एक इंस्पेक्टर और दो दारोगाओं को रिश्वत लेते पकड़ा है। हाल ही में दरोगा संयम जायसवाल को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। इससे पहले अन्य अधिकारियों को भी रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया था।

एक वर्ष में एक इंस्पेक्टर व दो दरोगा घूसखोरी में गिरफ्तार

प्रयागराज, संवाददाता। जिले में भ्रष्टाचार के मामलों में पुलिसकर्मियों के पकड़े जाने से खाकी पर दाग लग रहे हैं। बीते एक वर्ष के दौरान एंटी करप्शन टीम ने एक इंस्पेक्टर और दो दारोगाओं को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।ताजा मामला सोरांव थाने का है, जहां शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने एक मुकदमे में धाराएं कम करने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा संयम जायसवाल को गिरफ्तार किया। इससे पहले फरवरी में बारा थाने में तैनात तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर को एक मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

इससे पूर्व जुलाई 2025 में एंटी करप्शन टीम ने करछना थाने में तैनात रहे दरोगा अभिनव सिंह को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। दरोगा ने मुकदमे से नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगी थी।उधर एक दिन पहले गिरफ्तार दरोगा संयम जायसवाल को रविवार को जेल भेज दिया गया। दरोगा ने मारपीट के मामले में दर्ज क्रॉस एफआईआर में धारा कम करने के लिए आरोपी से से 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsएक वर्ष में एक इंस्पेक्टर व दो दरोगा घूसखोरी में गिरफ्तार