निर्माण सेस देने में सरकारी विभाग ही डिफॉल्टर

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का पैसा सरकारी विभाग डकार रहे हैं। निर्माण अधिभार की समीक्षा में यह सामने आया कि कई विभाग कार्यदायी संस्था से सेस काटते हैं लेकिन श्रम विभाग को जमा नहीं कराते। अपर श्रमायुक्त ने सेस जमा करने का आग्रह किया है।

निर्माण सेस देने में सरकारी विभाग ही डिफॉल्टर

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का पैसा सरकारी विभाग ही डकार कर बैठे हैं। निर्माण अधिभार (सेस) की समीक्षा बैठक में विभागों की पोल खुलकर सामने आ गई। पता चला कि तमाम विभाग निर्माण सेस की रकम कार्यदायी संस्था से काट तो रहे हैं, लेकिन श्रम विभाग के कोष में वर्षों से जमा नहीं कर रहे हैं। फिलहाल, अपर श्रमायुक्त ने विभागों से सेस जमा करने का आग्रह किया है। श्रम विभाग निर्माण मजदूरों के लिए एक दर्जन से अधिक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करता है, जिसमें मजदूरों की बेटियों की शादी से लेकर, बच्चों की पढ़ाई व उच्च शिक्षा के लिए अनुदान देता है। अनुदान का बजट निर्माण सेस से जमा होता है। इस साल कानपुर को सेस वसूली का 85 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला हुआ है। इस क्रम में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई, तो चौंकाने वाले कारनामे सामने आए।

जिला पंचायत ने सेस के नाम पर नहीं दी फूटी कौड़ी

जिला पंचायत नक्शों की स्वीकृत हर साल बड़े पैमाने पर करता है। अनुमति जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी देते हैं। हैरानी की की बात है कि जिला पंचायत ने सेस की व्यवस्था लागू होने के समय से फूटी कौड़ी भी श्रम विभाग में जमा नहीं कराया है। समाज कल्याण विभाग का भी करीब तीन करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा जल निगम, प्रोबेशन विभाग, आवास विकास समेत कई विभाग भी सेस जमा नहीं कर रहे हैं। हालांकि, नगर निगम और केडीए सेस की रकम नियमित जमा कराता है।

कोट

निर्माण सेस को लेकर विभागों के साथ बैठक की गई। जिला पंचायत से एक भी रुपया सेस कभी नहीं मिला है। यह चौंकाने वाली बात रही। विभागों से अपेक्षा की गई है कि सेस की रकम को जमा कराने की प्रक्रिया में तेजी लाएंगे।

- शमीम अख्तर, अपर श्रमायुक्त कानपुर परिक्षेत्र

सामान्य प्रश्न

✦निर्माण सेस की रकम कौन से विभागों से जमा नहीं कराई गई है?−
जिला पंचायत, समाज कल्याण विभाग, जल निगम, प्रोबेशन विभाग, आवास विकास समेत कई विभाग सेस जमा नहीं कर रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिर्माण सेस देने में सरकारी विभाग ही डिफॉल्टर