Lakhimpur Khiri News: 1200 पौधे सूखे, किसान को 10 लाख की चपत
Lakhimpur Khiri News: फोटो--20--केले की फसल सूख गई बर्बाद होने का मामला सामने आया है। ग्राम महादेव निवासी किसान सर्वेश कुमार ने आरोप लगाया है कि कफारा स्थित एक खाद एवं पेस्

Lakhimpur Khiri News: धौरहरा तहसील क्षेत्र में कथित नकली कृषि दवा से किसान की तैयार केले की फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया है।
किसान का आरोप
ग्राम महादेव निवासी किसान सर्वेश कुमार ने आरोप लगाया है कि कफारा स्थित एक खाद एवं पेस्टीसाइड विक्रेता से खरीदी गई। दवा के छिड़काव के बाद उसकी फल लगी केले की फसल के 1200 पौधे सूखकर नष्ट हो गए, जिससे उसे करीब 10 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कार्रवाई न होने से नाराज किसान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराने नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
किसान की फसल विवरण
ग्राम पंचायत अमेठी के मजरा महादेव निवासी सर्वेश कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने करीब साढ़े पांच बीघा भूमि में 1650 केले के पौधे लगाए थे। जिनमें फल भी आ चुका था। आरोप है कि 24 जून को उन्होंने कीटनाशक दवा खरीदी। किसान का कहना है कि दवा का पैकेट पहले से खुला हुआ था। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। लेकिन दुकानदार ने दवा को सही बताते हुए निश्चिंत होकर छिड़काव करने की सलाह दी। किसान के मुताबिक दवा का छिड़काव करने के कुछ ही समय बाद केले के पौधे मुरझाने लगे और देखते ही देखते 1200 पौधे पूरी तरह सूख गए। इससे लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

