डीएम व अन्य अधिकारियों को भेजा कानूनी नोटिस

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह समिति के सचिव अरुण कुमार शुक्ला ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसआईटी जांच की मांग की है। उन्होंने कई वित्तीय अनियमितताओं का जिक्र करते हुए अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा है। कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की चेतावनी दी है।

डीएम व अन्य अधिकारियों को भेजा कानूनी नोटिस

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह समिति के संस्थापक सचिव व अधिवक्ता अरुण कुमार शुक्ला ने स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एसआईटी जांच की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने ईमेल के जरिए डीएम, बुडको के एमडी, नगर आयुक्त व अन्य संबंधित अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें करोड़ों की लागत के बावजूद बस टर्मिनल का घटिया निर्माण, नल जल योजना में घटिया पाइप से जगह-जगह लीकेज, कागजों पर तालाबों का सौंदर्यीकरण, मानक विहीन मरीन ड्राइव का निर्माण, अस्थायी चलंत शौचालय खरीद में घोटाला, बिना टेंडर गोलंबर का सौंदर्यीकरण, रौतनिया डंपिंग सेंटर में करोड़ों की मशीनें बेकार होने व अन्य मामलों में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं।

अधिवक्ता ने 15 दिनों के अंदर एसआईटी जांच की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया है कि 19 नंबर 2025 को सांसद डॉ. राजभूषण निषाद की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक में भी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि नगर निगम से तीन महीने पहले मांगी गई आरटीआई का आज तक जवाब नहीं मिला, जो सूचना अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।