मनरेगा योजना में धांधली का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

हिसुआ प्रखंड के चितरघट्टी पंचायत में मनरेगा योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों पर फर्जी ढंग से योजनाओं का संचालन करने और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने बिहार सरकार को लिखित शिकायत की है और मांग की है कि योजनाओं की स्थल जांच कराई जाए।

मनरेगा योजना में धांधली का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

हिसुआ प्रखंड अंतर्गत चितरघट्टी पंचायत में मनरेगा योजनाओं के संचालन में व्यापक भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता की शिकायत दर्ज करायी गयी है। स्थानीय ग्रामीणों ने हिसुआ के कार्यक्रम पदाधिकारी शशिकान्त शास्त्री पर अवैध वसूली यानी कमीशन लेकर फर्जी तरीके से योजनाओं का संचालन करने और भुगतानों को हरी झंडी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

शिकायत और आरोप

स्थानीय ​ग्रामीणों राहुल कुमार, निवास कुमार, सुबोध कुमार, निकेश कुमार, चुन्नू कुमार आदि ने नवादा जिलाधिकारी तथा ग्रामीण विकास विभाग, पटना के प्रधान सचिव को लिखित आवेदन व बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि पंचायत के ग्राम मौलानागर में मुख्य सड़क से सटे अहर में मिट्टी कटाई कार्य समेत कई अन्य योजनाओं में बिना जमीनी काम कराए फर्जी मास्टर रोल तैयार किया गया। बरसात के मौसम में जब अहर-पैन में पानी भरा हुआ है, तब भी कागजों पर मजदूरों की फर्जी ऑनलाइन हाजिरी बनाकर लाखों रुपये का अवैध भुगतान किया जा रहा है। ​

अधिकारी की भूमिका

आरोप यह भी है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा बिना किसी निष्पक्ष जांच के योजना का भुगतान 15 अगस्त को स्वीकृत कर दिया गया। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो अधिकारी द्वारा कथित तौर पर मनमानी भरे लहजे में कार्रवाई से इनकार कर दिया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच स्वीकृत व भुगतान की गई सभी मनरेगा योजनाओं की स्थल जांच कराई जाए, अवैध भुगतानों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाए। (​नवादा/हिसुआ से राजेश मंझवेकर/उदय कुमार सिन्हा)

सामान्य प्रश्न

✦मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप किस पंचायत में लगे हैं?−
मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप हिसुआ प्रखंड के चितरघट्टी पंचायत में लगे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमनरेगा योजना में धांधली का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग