प्रो क्लब, अमायरा रोज की टीम ने जीते मैच
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
डीजी इंफ्रा बरेली कॉर्पोरेट लीग के तहत आयोजित मैच में एक्सप्लोर इलेवन ने प्रो क्लब को हराया, 189 रन बनाते हुए 17वें ओवर में जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच शशांक रस्तोगी रहे। दूसरे मैच में अमायरा रोज ने 185 रन के स्कोर के साथ बेन हर को हराया और मतीन खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

निशांत पटेल स्टेडियम में खेले जा रहे डीजी इंफ्रा बरेली कॉर्पोरेट लीग में प्रो क्लब व एक्सप्लोर इलेवन के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सप्लोर इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रो क्लब के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की। इसकी बदौलत टीम ने 17वें ओवर में ही मैच जीत लिया। शशांक रस्तोगी जोंटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरा मैच अमायरा रोज व बेन हर के बीच खेला गया। अमायरा रोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेन हर की टीम केवल 139 रन ही बना सकी।
ये भी पढ़ें:प्रो क्लब, अमायरा रोज की टीम ने जीते मैच
अमायरा रोज के मतीन खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रियाज अफरीदी, शुभम कौशिक, जॉनी, नरेंद्र, सलमान अली, वसीम, समीर आदि रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


