ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशटल रहा कोरोना का खतरा, देश में 5 लाख ही रह गए एक्टिव केस, फिर 50 हजार से नीचे आए मामले, मौतें भी हजार से कम

टल रहा कोरोना का खतरा, देश में 5 लाख ही रह गए एक्टिव केस, फिर 50 हजार से नीचे आए मामले, मौतें भी हजार से कम

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप अब कम होता दिख रहा है। देश में कोरोना के डेली केस पिछले पांच दिनों से 50 हजार के बेंच मार्क से नीचे आ रहे हैं। शुक्रवार को देश में बीते 24 घंटे में 46 हजार नए मामले...

टल रहा कोरोना का खतरा, देश में 5 लाख ही रह गए एक्टिव केस, फिर 50 हजार से नीचे आए मामले, मौतें भी हजार से कम
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 02 Jul 2021 09:56 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप अब कम होता दिख रहा है। देश में कोरोना के डेली केस पिछले पांच दिनों से 50 हजार के बेंच मार्क से नीचे आ रहे हैं। शुक्रवार को देश में बीते 24 घंटे में 46 हजार नए मामले दर्ज किए गए और मौत के रोजाना मामले भी हजार से नीचे ही रहे। वहीं, रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा जारी है। राहत की बात यह है कि अब देश में एक्टिव केसों की संख्या करीब पांच लाख रह गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 46,617 नए केस मिलने के साथ ही कुल मामलों की संख्या 3,04,58,251 हो गई। वहीं इसी दौरान 853 लोगों की मौतें हुई हैं। अब तक देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा चार लाख पार करके 
400,312 हो गया है। 

देश में एक्टिव केसों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है और यह आंकड़ा अब 509637 आ पहुंचा है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 59,384 लोग रिकवर हुए हैं। इस तरह से अब तक कोरोना वायरस से 2,95,48,302 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अब तक  34,00,76,232 टीकाकरण हो चुका है।  कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या पर गौर करें तो रिकवरी रेट बढ़कर 97.1 फीसदी हो गया है। वहीं, साप्ताहिक प़जिटिविटी रेट 2.57 पर है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें